नहीं थम रहा सांडों का आतंक, एक घायल
शहरमें बढ़ती बेसहारा गोवंशों खासकर सांडों की संख्या इनके कारण हो रही दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार रात्रि को शहर के बाईपास रोड पर सांडों ने 35 वर्षीय अमर सिंह को गंभीर घायल कर दिया। उधर कुछ दिन पहले बाइक पर अा रहे रोडवेज चालक अनिल डबवाली रोड हवाई अड्डे के सामने फुटपाथ के साथ बैठे सांड से टकराकर गंभीर घायल हो गए।
बता दें कि सड़कों पर बेसहारा घूमते इन गोवंशों के पुख्ता इंतजाम के लिए सोमवार से 21 लोग आमरण अनशन एक युवक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाने में असफल रहा है।
शहर के चतरगढ़ पट्टी वासी अमर सिंह को सांडों ने बुरी तरह घायल कर दिया। उसके काफी चोटें आईं है जिस कारण उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा। घटना की जानकारी देते हुए उसके परिवारजनों ने बताया कि सोमवार रात्रि बरनाला रोड पर कुछ समान लेने गया था। वापस आते समय बाईपास रोड पर चार पांच सांड आपस में लड़ रहे थे जैसे ही उसने वहां से गुजरने की कोशिश की तो सांडों की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया। दूसरी घटना में 7-8 दिन पहले बप्पा वासी अनिल कुमार की बाइक डबवाली रोड हवाई स्टेशन के सामने फुटपाथ के साथ बैठे सांड से टकरा गई। इस दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिस कारण वह करीब एक सप्ताह बाद थोड़ा बोल पाया है।
सिरसा।
लघुसचिवालय के सामने गाेरक्षा की सुरक्षा के लिए भूख हड़ताल पर बैठा सोनू।
सांडों की सुरक्षा के लिए दूसरे दिन भी आमरण अनशन
इस समस्या से निजात दिलवाने में जिला प्रशासन नगरपरिषद पूरी तरह से नाकाम हो रहा है। गोधन के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं आम लोगों को रही परेशानी से मुक्ति करवाने की मांग को लेकर सोमवार से गोरक्षा दल के 21 सदस्यों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों का कहना है कि अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे मिलने बात करने नहीं आया। प्रशासन उन लोगों का मनोबल गिराने के लिए उन लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहा है। उधर सांडों के आतंक से शहर को मुक्त करवाने की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनू शर्मा की हड़ताल को 24 घंटे हो गए हैं। उनके समर्थन के लिए भाई कन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान गुरविंद्र भी पहुंचे।
हाल ही में हुईं दुर्घटनाएं