बस की मांग को लेकर जीएम से मिले छात्र
सिरसासे जमाल रूट पर 5 बसों की मांग कर रहे छात्र जीएम से मिले। छात्र संदीप, नितेश, प्रेम, जगदीप गोदारा, नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, आर स्वामी, प्रदीप ने जीएम से गुहार लगाई कि वे सभी रूट पर जाने वाली बसें बंद होने से परेशान है। उन्हें सिरसा पहुंचने में बहुत परेशानी रही है। उनके गांव को 5 बस चालू करवाई जाए। जीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें आरटीओ का पत्र मिल गया है।
हमने पत्र वापस भेजकर मांग कि है की रूट पर बस चलाने के परमिट जारी किए जाए। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ आफिस में भी पत्र लिखा है। उन्हें जैसे ही परमिट मिल जाएंगे जमाल रूट पर बसें चला दी जाएंगी।