पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानियां चुंगी के पास ट्राली पलटने से चालक की मौत

रानियां चुंगी के पास ट्राली पलटने से चालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियांचुंगी के पास मंगलवार दोपहर मिट्‌टी से भरी ट्राली के पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक रानियां चुंगी के पास एक प्लॉट में मिट्‌टी डालने का कार्य कर रहा था। उसी समय ट्राली का टायर जमीन में धंस गया। जब वह टायर के आगे से मिट्‌टी निकाल रहा था। उसी समय ट्राली पलट गई। जिससे वह नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।

गांव नेजाडेलाकलां निवासी 40 वर्षीय सुखा पुत्र इंद्र सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली से रानियां चुंगी के पास एक प्लाट में मिट्‌टी डाल रहा था। वह मिट्‌टी गांव झोंपड़ा से भरकर लाया था। प्लाॅट के पास ही अचानक ट्राली का टायर जमीन में धंस गया। सुखा ट्रैक्टर से नीचे उतरा और टायर के आगे से मिट्टी हटाने लगा। इसी दौरान ट्राली पलट गई। वह उसके नीचे दब गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।