पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 6 बाइक बरामद

पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 6 बाइक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरथाना पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से चुराए गए 6 बाइक बरामद किए गए हैं। जो उन्होंने शहर के अलग अलग स्थानों से चुराए थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र कृष्ण कुमार बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ओटू के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शहर के टाउन पार्क, सालासर धाम मंदिर, सांगवान चौक, रानियां गेट सहित अन्य स्थान से बाइक चुराए थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

वहीं एसपी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे बिना नंबर के वाहनों को जब्त करने के अभियान में 260 वाहन जांचे गए। जिसमें से 27 के चालान किए गए। तीन जब्त किए गए है।