- Hindi News
- शहीदों की फांसी पर आधािरत कोरियोग्राफी ने कर दीं आंखें नम
शहीदों की फांसी पर आधािरत कोरियोग्राफी ने कर दीं आंखें नम
{शहीद भगतसिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नाटक मेला आयोजित
भास्करन्यूज | सिरसा
शहीदयादगारी मंच रोड़ी की ओर से अनाज मंडी में शहीद भगत सिंह के 108वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नाटक मेला लगाया गया। इसमें चेतना कला केंद्र बरनाला से हरविंद्र दीवाना की टीम पहुंची। मुख्य अतिथि राम सिंह निरबाण ने शहीद भगत सिंह के जीवन के बोर में बताया।
उन्होंने कहा कि भारत माता के इस लाल ने छोटी सी उम्र में ही देशभक्ति में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं नाटककार हरविंद्र दीवाना ने कहा कि समाज में बदलाव की जरूरत है, क्योंकि सभ्याचार के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है। नाटक मेले में दीवाना की टीम ने प्रेत नाटक के जरिए लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा दी। वहीं ओढ़ां से बब्बू सिंह साथियों की फांसी कोरियोग्राफी ने सभी की आंखें नम कर दी।
इसके अलावा इस नाटक मेले में तर्कशील सोसायटी से मास्टर शमशेर सिंह अजायब सिंह जलालआना ने लोगों को अंधविश्वासों से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए जागरूक किया। इस मौके पर महंत बलदेव दास, जसवंत सिंह, राजकुमार, सुखविंद्र सुखी, बकील सिंह, नरदेव सिंह, कमल, रूपिंद्र कौर, गुरदीप सिंह उपस्थित थे।
रोड़ी। बेबे तू मेरा फिक्र ना करी। शहीद भगत सिंह पर नाटक मंचन करते कलाकार।