- Hindi News
- मतदान बूथों पर अलग हों एंट्री और आउट गेट
मतदान बूथों पर अलग हों एंट्री और आउट गेट
डबवाली | उपमंडलमें बने मतदान बूथाें पर रविवार को अवेयरनेस ऑब्जर्वर ने निरीक्षण कर चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मतदान बूथों के एंट्री आउट डोर अलग होने पर ऑब्जर्वर ने संतुष्टि जाहिर की।रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे सिरसा फतेहाबाद जिले में चुनाव अवेयरनेस ऑब्जर्वर वी पलानीचैन एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम तहसीलदार की चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव से पहले निष्पक्ष अधिकतम मतदान जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिसे चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ग विभाग की जागरूकता अभियानों से हासिल किया सकता है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान के लिए प्रत्येक बूथ पर मतदाता को खुद पहुंचना होगा। बूथ पर मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, पेयजल, छाया, बिजली, शौचालय सहित तमाम सुविधाएं रहेंगी। इसके बाद उन्होंने शहर गांवों के मतदान बूथों पर निरीक्षण किया।