- Hindi News
- खेतों में पहुंचेगा घग्गर का पानी: सुनीता
खेतों में पहुंचेगा घग्गर का पानी: सुनीता
सिरसासे भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया ने गांव खाजाखेड़ा, रंगड़ी, धिगतानियां, चौबुर्जा, नटार, मोडिय़ाखेड़ा, शहीदांवाली, सलारपुर रामनगरिया में जनसभाएं आयोजित की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा ने ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर संवारने किसानों को खुशहाल बनाने के लिए घग्गर का पानी लाने के लिए एक सर्वे करवाकर सपना देखा था। मैं आप सभी से यही कहती हूं कि मेरी जीत के बाद खेतों में घग्गर का पानी लाया जाएगा और यदि मैं ये वादा पूरा नहीं कर पाऊंगी तो पुन: वोट मांगने फिर कभी नहीं आउंगी। भाजपा नेता राहुल सेतिया ने कहा कि पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा के अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा।
25को भरेंगी नामांकन
सुनीतासेतिया 25 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी और इससे पूर्व सेतिया रिसोर्ट में एक सम्मेलन होगा आप सभी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया ने कहा कि विकास की खातिर वे भाजपा को वोट दें। भाजपा की जीत से ही सिरसा में विकास के रास्ते खुलेंगे। आज जो लोग उनके साथ है,उनकी कभी पीठ नहीं लगने देंगे।