- Hindi News
- चतरगढ़ पट्टी वासियों को मिली सीवर सुविधा : सरस्वती
चतरगढ़ पट्टी वासियों को मिली सीवर सुविधा : सरस्वती
सिरसा | हरियाणालोकहित पार्टी के अध्यक्ष सिरसा से हलोपा उम्मीदवार गोपाल कांडा की धर्मप|ी सरस्वती कांडा ने रविवार को वार्ड नं. 1 में जनसंपर्क अभियान चलाकर गोपाल कांडा के लिए वोटों की अपील की। सरस्वती कांडा ने कहा कि वर्षों से सीवरेज सुविधा से वंचित चतरगढ़ पट्टी वासियों को गोपाल कांडा ने ही करोड़ों रुपये की लागत से सीवरेज परियोजना शुरू करवाई थी। साथ ही स्लम बस्तियों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाई।