पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के विचारों को जिंदा रखने का प्रयास: पूनिया

शहीदों के विचारों को जिंदा रखने का प्रयास: पूनिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | आलइंडिया यूथ शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की आवश्यक बैठक हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिए ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पूनिया आए हुए थे। बैठक गौरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव खुराना के निवास पर हुई। पूनिया ने कहा कि देश के राजनेताओं ने शहीदों को मिटाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसका उदाहरण हम सब के सामने है आजादी के इतने सालों बाद भगत सिंह को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। अभी तक देश में शहीदों के नाम से संग्रहालय नहीं है। देश के लिए बलिदान देने वाले इन शहीदों को नेताओं ने कातिल कहकर अपमानित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर शहीदों के सपने पूरे करने के लिए प्रयास करने होंगे, ताकि शहीदों की आत्मा को सुकून मिल सके। गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या ने कहा कि नौजवानों का कर्तव्य है कि शहीदों की विचारधारा को जिंदा रखने के प्रयास किए जाएं। माैके पर दविंद्र सिंह, धीरज गोयल, दविंद्र टक्कर, अमन रंधावा, गुरभेज ढिल्लों, गुरजीत सिंह अन्य मौजूद थे।