टाउन पार्क में योग शिविर लगाया
रानियां | टाउनपार्क में रविवार को पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में एक दिवसीय योग शिविर लगाया गया। सिरसा से आए योग प्रशिक्षकों ने शिविर में लोगों को योग करवाया और योग करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। शिविर के बाद पतंजलि योग पीठ भारत स्वाभीमान ट्रस्ट तहसील रानियां की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेश सिंगला का संरक्षक, गुरमीत सिंह सुंदर शाम को तहसील प्रभारी, रविन्द्र कुमार किसान प्रभारी, सतपाल पाली मनोज सिंगला को युवा प्रभारी, संतोष कामरा को महिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।