आखिरी तीन दिन उमड़ेगी नामांकन में भीड़
हरियाणाके चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशी आजकल पंडितों और ज्योतिष के दरवाजे खटखटा रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशी श्राद में नामांकन पत्र दाखिल नहीं करना चाहते। श्राद्ध खत्म होने के बाद प्रत्याशियों के पास नामांकन के लिए केवल तीन दिन बचेंगे। इसमें से भी एक दिन को ज्योतिषाचार्य ज्यादा शुभ नहीं मान रहे।
नामांकन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 27 तक चलेगी। श्राद 24 सितंबर को खत्म होंगे। ऐसे में पहले पांच दिन नामांकन के लिहाज से फीके रहने की उम्मीद है। 25 सितंबर से प्रत्याशी अपने लाव लश्कर के साथ सड़कों पर नजर आएंगे। आखिरी तीन दिनों में उम्मीदवारों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय विशेष इंतजाम करने में लग गया है।
कब-कौन भरेगा पर्चा
> मखन लाल सिंगला ने बताया कि वे 24 के बाद ही नामाकंन दाखिल करेंगे।
> भाजपा प्रत्यक्षी सुनीता सेतिया के पुत्र गोकुल सेतिया ने बताया कि वे 25 को नामाकंन दाखिल करेंगे।
> रानियां से भाजपा प्रत्यक्षी जगदीश नेहरा 27 को नामाकंन दाखिल करेंगे।
25 से नवरात्र शुरू
प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किए जा चुके हैं। मगर 20 से पहले नोटिफिकेशन जारी की जाएगी कि किस विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कहां पर नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे। हलका अनुसार नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्थान निर्धारित करेंगे।\\\'\\\'
चंदूलाल,तहसीलदार,चुनाव कार्यालय
23 को पौने दस बजे के बाद अमावस्या लग जाएगी जो 24 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर खत्म होगी। यह समय नामांकन के लिए शुभ नहीं है। परंतु 24 सितंबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से पौने 12 बजे के बाद का समय शुभ है। नामांकन पत्र भर सकते हैं। 25 सितंबर को पहला नवरात्र हस्त नक्षत्र होने से नामांकन के लिए शुभ रहेगा। 26 को ऐंद्र योग होने से ज्यादा ठीक नहीं है। लेकिन 27 को शनिवार वाले दिन स्वाति नक्षत्र में चंद्रमा तुला राशि में होने से शुभ मुहूर्त रहेगा।
श्राद्ध में भी निकलता है शुभ मुहूर्त
श्राद्धोंमें ही सबसे शुभ मुहूर्त, मगर नामांकन नहीं कर सकेंगे
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो नेताओं के लिए पर्चा दाखिल करने का सबसे शुभ मुहूर्त श्राद्धों में ही है। पंडित देव शर्मा बताते हैं कि बेशक 24 को श्राद खत्म होंगे, मगर 23 को शुभ मुहूर्त है। उस दिन मंगलवार और चतुर्दशी के योग से र