- Hindi News
- गोभक्त विस चुनाव में दबाएंगे नोटा का बटन
गोभक्त विस चुनाव में दबाएंगे नोटा का बटन
शहरमें बेसहारा गोवंशों को सहारा देते हुुए आम लोगों को समस्या से निजात दिलवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, गोरक्षा दल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र उनकी मांग पुरी की गई तो प्रदेशभर के गोभक्त विस चुनावों में नोटा का बटन दबाकर चुनाव बहिष्कार करेंगे। हिन्दपुत्र गोरक्षा दल सदस्यों ने कहा कि संत गोपालदास के आह्वान पर उन्होंने आमरण अनशन को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया है। बुधवार को उनके समर्थन में अखिल भारतीय सफाई आयोग के जिलाध्यक्ष राकेश कोचर रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुमेर सैनी भी धरना स्थल पर पहुंचे। उधर इसी समस्या के हल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सोनू शर्मा का स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है।
धरना स्थल पर मौजूद गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या, अजय बाणा, अजय श्रीवास्तव, राजीव खुराना, धीरज, ओमप्रकाश वर्मा, पृथ्वी, दीपक, उदय सिंह, पवन कुमार, मदन, रजनीश, राकेश ने कहा कि मंगलवार देर शाम उनसे मिलने के लिए नायाब तहसीलदार आए थे। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र उन लोगों की डीसी से बातचीत करवा हल निकलवाने की कोशिश की जाएगी। उधर संत गोपाल दास के आह्वान पर उन्होंने अनशन को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया है। समझ नहीं रहा कि प्रशासन कोई भी निर्णय लेने में देरी क्यों कर रहा है। जबकि हर रोज दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इससे पता चलता है कि प्रशासन आम लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाना नहीं चाहता। प्रदेशभर के गोभक्तों में सरकार प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। इसी कारण गोभक्ताें से ने फैसला किया है कि अगर जल्द उनकी मांगे मानी गई तो प्रदेश भर में गौभक्त विस चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए गौरक्षादल प्रत्येक जिले में कमेटियां बनाकर नोटा दबाने के लिए लोगों से आह्वान करेगा। उधर गौरक्षादल के समर्थन में पहुंचे राकेश कोचर सुमेर सैनी ने कहा कि सांडों के आंतक से हर कोई परेशान है। यह समस्या हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हम लोगों को एकजुट होकर इसके हल के लिए आवाज उठानी चाहिए। बार-बार ज्ञापन धरना प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। प्रशासन ने अगर इस गंभीर समस्या का हल किया तो वह गोभक्तों के चुनाव बहिष्कार का समर्थन करेंगे।
भूख हड़ताली सोनू शर्मा की तबीयत बिगड़ी
सिरसा।लघुसचिवालय के सामने धरना