- Hindi News
- छात्राएं बोलीं प्रशासन तब जागेगा जब भवन गिरने से हम दब जाएंगी
छात्राएं बोलीं-प्रशासन तब जागेगा जब भवन गिरने से हम दब जाएंगी
लंबेसमय से नए भवन की मांग कर रही नेशनल गर्ल्स विंग की छात्राओं ने गुरुवार को फिर कॉलेज के सामने अनिश्चित कालीन धरना आरंभ करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासन की सुस्त कार्रवाई से खफा प्रदर्शनकारी छात्राएं बोलीं प्रशासन जितनी देरी कर रहा है उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सवाल दागते हुए पूछा कि क्या प्रशासन को हमारे से कोई दुश्मनी है। क्या प्रशासन उस दिन कार्रवाई करेगा जिस दिन यह खंड़र हो चुकी बिल्डिंग के नीचे छात्राएं दब जाएंगी। प्रशासन हमें जवाब दे कि ऐसी दुर्घटना का जिम्मेदार कौन होगा। उधर छात्राओं के समर्थन में एबीवीपी सदस्यों ने सीएम हुड्डा के पुतले की शव यात्रा निकाली गर्ल्स विंग के सामने पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहीं छात्राएं गुरजीत कौर, पूजा, हरजीत कौर, गीता, रजनी, किरण, प्रमीला, पूजा, दयावंती, संतोष, शैलजा, मीरा, नीतू ने रोष स्वरूप शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। बार-बार प्रदर्शन करने, आंदोलन करने, चेतावनी देने, अधिकारियों से मिलने, स्वयं डीसी से मिलने के बाद भी उनकी मांगों ज्यों की त्यों बनी हुई है। प्रशासन ने छात्राओं को बरगलाने के लिए वाटर कूलर लगा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी मगर मुख्य मांग कॉलेज के नए भवन की मांग अभी भी अधर में लटकी हुई है। डीसी आवास पर डीसी से मिलने गई छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उलटा उनका सहयोग कर रहे एबीवीपी सदस्यों पर झूठे मुकदमे बना दिए गए। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पुरी नहीं की जाती वे यही कालेज के गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगी।
मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा लेकर महिला विंग भवन जाते छात्र।
एबीवीपी ने सीएम के पुतले की निकाली शव यात्रा
छात्राओं के समर्थन में स्थानीय एबीवीपी ईकाई ने नेशनल कॉलेज सिरसा से गर्ल्स कालेज तक सीएम हुड्डा के पुतले की शव यात्रा निकाली। नारेबाजी करते हुए सभी गर्ल्स विग के सामने पहुंचे, यहां उस पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुखबीर श्योरान, सुमित मेहता, सचिन, रजत मंत्री, विपिन, सुभाष, जतिन सहित दर्जनों एबीवीपी सदस्या उपस्थित थे।
उन्होंने छात्राओं को डीसी से मिलाने आदि का कोई आश्वासन नहीं दिया था। छात्राओं की मांग संबंधित पत्र उन्हों