- Hindi News
- सड़क हादसे में ज्वेलर की मौत, चचेरा भाई घायल
सड़क हादसे में ज्वेलर की मौत, चचेरा भाई घायल
सिरसा | गांवरामपुरा बगड़ियान के पास सड़क हादसे में एक ज्वेलर की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव कागदाना निवासी 30 वर्षीय मनोहर पुत्र अमर सिंह भट्ठू में ज्वेलर है। वह मंगलवार शाम अपने चचेरे भाई बलवंत को साथ लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। गांव रामपुरा बगड़ियान के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। जिससे मनोहर को गंभीर चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बलवंत घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।