- Hindi News
- भादरा सिरसा हाईवे का जल्द होगा निर्माण शुरू
भादरा-सिरसा हाईवे का जल्द होगा निर्माण शुरू
पिछलेदो वर्ष से टूटा सिरसा भादरा स्टेट हाईवे रोड के अच्छे दिन आने वाले है। विभाग जल्द ही रोड का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। इस रोड पर 7 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। बता दें कि टूटी बेगू रोड को तारकोल से बनाये या सीमेंट से इस समस्या में लोकनिर्माण विभाग के आला अधिकारी दो वर्ष तक उलझे रहे। इसके बाद सीमेंट से बनाने की विभाग ने मंजूरी दे दी। रोड को एक साल पहले जेसीबी से उखाड़ भी दिया गया। मगर रोड नहीं बन पाई। इससे प्रतिदिन दुर्घटना भी होती रही है।
जल्दशुरू होगा निर्माण
करीबएक साल पहले रोड को बनाने के लिए विभाग ने सीमेंटेड से बनाने की मंजूरी ले ली थी। विभाग ने टेंडर करने के बाद रोड बनाने के लिए सितंबर 2013 में प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद जेसीबी से एक तरफ की रोड तोड़ दी गई। विभाग ने रोड का निर्माण कार्य करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग ने रोड बनाने के लिए पत्थर डालने का कार्य पूरा कर लिया है। अब निर्माण कार्य एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
सड़क बन जाती है तालाब
स्टेटरोड पर स्थित शाह सतनाम सिंह चौक से पुराना डेरा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रोड पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। थोड़ी सी बारिश यह रोड तालाब का रूप धारण कर लेती है। कई वाहन चालकों ने इस रूट काे भी बदल लिया है।
राजस्थान को जोड़ता है यह हाईवे
येराजस्थान से जोड़ने वाली स्टेट हाईवे रोड है। यहां से राजस्थान जयपुर, अजमेर, भादरा अन्य शहर में यही से जाते हैं। जबकि इस रोड पर डेरा सच्चा सौदा भी स्थित है। जिसमें देश विदेश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में डेरा प्रेमी आते जाते रहते हैं। वहीं इस रोड पर शहर की सुख सागर कॉलोनी, शांति कॉलोनी, प्रीतनगर, प्रेमनगर, कल्याण नगर अनेक शिक्षण संस्थान हैं। रोड नहीं बनने से कॉलोनी सुख सागर कॉलोनी, शांति कॉलोनी, प्रीतनगर, प्रेमनगर, कल्याण नगर वासी रोड निर्माण को लेकर अनेक बार जाम लगा चुके हैं। गौरव कालड़ा, रवि कुमार, सज्जन सिंह ने कहा कि रोड बनाने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग के एएसडीई नफे सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सुहाना होगा सफर