पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगल विंडो सुविधा शुरू, शहर में केवल दो जगहों पर होंगी रैलियां

सिंगल विंडो सुविधा शुरू, शहर में केवल दो जगहों पर होंगी रैलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलमें विधानसभा चुनाव के दौरान डबवाली हलका के प्रत्याशियों का नामांकन अन्य प्रचार संबंधी प्रक्रिया शहर में ही पूरी होंगी। इसके लिए एसडीएम कार्यालय में सिंगल विंडो सुविधा शुरू की गई है। जिससे अधिकतम 36 घंटे के भीतर सभी प्रकार की मंजूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

हलका में चुनाव के लिए प्रशासन ने शहर गांवों के सभी प्रचार स्थलों रैली स्थलों को चिह्नित कर दिया है। शहर में सिरसा रोड स्थित स्टेडियम और चौटाला रोड स्थित अनाज मंडी के ब्लॉक को ही रैली के लिए स्थल तय किया गया है। इसके अलावा हलका के सभी 70 गांवों में एक एक जगह पर प्रचार बैनर लगाने जनसभा करने के स्थल तय किए गए हैं। इन जगहों के अतिरिक्त कहीं भी प्रचार बोर्ड, बैनर, पोस्टर फ्लेक्स लगाने तथा जनसभा करने वालों पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए प्रत्याशियों को 6 जगह तय करके दी गई हैं।

सुविधा के लिए नंबर

एसडीएमकार्यालय के नंबर 01668-222997 को चुनाव संबंधी शिकायतों सुविधाओं की जानकारी के लिए सार्वजनिक किया गया है जबकि मतदाताओं के लिए नंबर 01666-247282 तथा सभी प्रकार की शिकायतों सुविधाओं के लिए टॉल फ्री नंबर 1800 180 1190 जारी किया गया है।

एसडीएम कार्यालय में जमा होंगे नामांकन

हलकाके चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों प्रचार के लिए प्रोग्राम की मंजूरी एसडीएम कार्यालय से लेनी होगा। नामांकन भी यहीं होंगे। सिंगल विंडो पर प्रचार सामग्री, वाहन, प्रोग्राम अन्य कार्यों के लिए रिटर्निंग अधिकारी की मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा होंगे।

चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रचार अन्य मंजूरी संबंधी कार्यों के लिए सिंगल विंडो सुविधा शुरू कर दी है। अभी अनाज मंडी में हलोपा पार्टी के कार्यक्रम की एप्लीकेशन आई है। हलका के प्रचार करने वाले बोर्ड रैली स्थल की सूची तय कर दी गई है। बिना मंजूरी के प्रचार प्रचार सामग्री की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। सतीशकुमार, एसडीएम,डबवाली

20 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 20 से 27 तक नामांकन दाखिल होंगे, 28 को अवकाश रहेगा। 29 को नामांकन की जांच होगी एक अक्टूबर को नाम वापसी हो सकेगी। इसी दिन 3 बजे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न मिलेंगे। 15 अक्टूबर को मतदान होगा तथा 19 अक्टूबर को मतगणना होगी।

शहर थाना बस स्टैंड के आगे चौट