- Hindi News
- उपचुनाव के परिणामों ने दिखाया आइना : होशियारी
उपचुनाव के परिणामों ने दिखाया आइना : होशियारी
सिरसा| विभिन्नराज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा चारों खाने चित्त हो गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान गुजरात सहित दस राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को आइना दिखा दिया है। ये बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारीलाल शर्मा ने बुधवार शहर में नुक्कड़ सभा में व्यक्त किए। शर्मा ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने भाजपा के नारे अच्छे दिन आने वाले हैं का करारा जवाब देते हुए जनमत भाजपा के खिलाफ दिया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि अब भाजपा के अच्छे दिन लाने के नारे की पोल खुल गई है और जनता ने भाजपा मोदी को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के परिणाम सामने आने से जनता को पता लग गया है कि लोकसभा चुनाव में मोदी नाम की जो हवा बनी थी वह अब खत्म हो गई है, मतदाताओं ने भाजपा को ठुकरा दिया है।