- Hindi News
- इनेलो सत्ता आने पर किसान तय करेंगे फसल के दाम : सिंगला
इनेलो सत्ता आने पर किसान तय करेंगे फसल के दाम : सिंगला
इनेलोप्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला ने कहा कि किसानों को कॉटन धान की फसलों के भाव नहीं मिल रहे हैं। जिससे किसान आज आर्थिक रूप से दिन प्रति दिन कमजोर हो रहे हैं। सिंगल बुधवार को ढाणी माजरा, गांव मोचीवाली डिंग मंडी में डोर टू डोर अभियान चलाकर वोट की अपील करते हुए कही। उन्होंने कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश का किसान अपनी फसल के दाम खुद तय करेगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को निराश नहीं होने दिया जाएगा और कृषि क्षेत्र के लिए बिजली-पानी की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली का निमंत्रण दिया। गांव डिंग में कहा कि डिंग मंडी को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा और यहां के लोगों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन, वीरभान मेहता, प्रदीप मेहता, अमीर चावला, मनोहर मेहता, रणधीर सिंह जोधकां, महावीर शर्मा, रणवीर सिंह, वीरेंद्र न्यौल, सुरेंद्र महेरिया, बिनोद बिजारणिया, राजेंद्र हरि, राकेश, सुभाष, रामप्रताप, राजकुमार, लीलूराम, सुखवीर, विजय पाल मौजूद थे।