- Hindi News
- कविता पाठ में गगनदीप कौर और भाषण में माजिद हुसैन ने मारी बाजी
कविता पाठ में गगनदीप कौर और भाषण में माजिद हुसैन ने मारी बाजी
{लेखक प्रो हरभगवान चावला ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत
भास्करन्यूज | सिरसा
खण्डशिक्षा एवं शिक्षण संस्थान (बाईट) में पिछले एक सप्ताह से चल रहे \\\"हिन्दी पखवाड़े\\\' का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक प्रो हरभगवान चावला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पिछले एक सप्ताह से बाईट में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पहले दिन कविता पाठ प्रतियोगिता, दूसरे दिन प्रश्न मंच प्रतियोगिता, तीसरे दिन भाषण प्रतियोगिता, चौथे दिन निबंध प्रतियोगिता, पांचवें दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता पाठ में गगनदीप कौर ने प्रथम माला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई सदन की ओर से संदीप ने प्रथम, कल्पना चावला सदन की ओर से एकता विनोद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुभाष चन्द्र बोस सदन की पूजा आरजू ने भी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में माजिद हुसैन ने प्रथम, रामस्वरूप ने द्वितीय सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मंजुबाला ने प्रथम, सोहन लाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रविन्द्र नाथ टैगोर सदन की ओर से देवेन्द्र कौर कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के पक्ष में गुरशरण कौर ने प्रथम विपक्ष में शुभम इंद्रजीत ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया के प्राचार्य प्रो० हरभगवान चावला ने छात्रा अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष करके जो व्यक्ति आगे बढ़ता है, वही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है। अध्यापक ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर सकता है। अत: अध्यापक को समाज का आदर्श बनना चाहिए। इस अवसर पर विजय सचदेवा, नीरज पाहुजा, रोशन लाल, ज्ञान चावला, प्रो० शीला देवी आदि उपस्थित थे।