कर्मचारियों को ईवीएम का दिया प्रशिक्षण
पंचायतभवन पटवार भवन में विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग प्रेजाइडिंग अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। सीटीएम निर्मल नागर ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ट्रेनिंग में वे ईवीएम की पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त कर ले ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई शंका या बाधा उत्पन्न ना हो और चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से पूर्ण करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वे प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र ले कि उन्होंने ईवीएम की पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मे अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर तहसीलदार चुनाव चंदू लाल सैनी, मास्टर ट्रेनर प्रीत पाल, भूप सिंह, राज कुमार, हरीश कुमार सुभाष गुप्ता मौजूद थे।
विधानसभा चुनावों को लेकर पंचायत भवन में इवीएम के बारे में कर्मचारियों को बताते हुए मास्टर ट्रेनर।