- Hindi News
- टीम ने किया निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण
टीम ने किया निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण
ओढ़ांमें निर्माणाधीन आईटीआई संस्थान का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल स्टेट कॉर्डिनेटर एआर खान, राजेश कुमार अनुसंधान अधिकारी सुनील जाखड़ ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और बताया कि इस भवन का निर्माण कार्य करीब दो सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस भवन में भी बिजली का कनेक्शन कुछ अन्य कार्य बाकी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य को पूरा करने हेतु बीएंडआर के पास राशि चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
इसके अलावा टीम ने गांव जलालआना में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बने कमरों गांव चोरमार में अल्पसंख्यक स्कीम के तहत बने आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। बता दें कि वर्ष 2013 में निवर्तमान सांसद डॉ. अशोक तंवर ने क्षेत्रवासियों की मांग पर 5 एकड़ जगह पर बनने वाले आईटीआई संस्थान का नींव पत्थर रखा था। संस्थान के लिए एमएसडीपी स्कीम के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि खर्च होनी थी।
निर्माण कार्य में नई हिदायतों के चलते राशि के अभाव में निर्माण कार्य ठप हो गया। आईटीआई में जुलाई 2013 में क्षेत्र के 98 बच्चों ने एडमिशन लिया था जिनके लिए 4 टीचर भी नियुक्त किए गए हैं परंतु कक्षाएं लगने के चलते सभी बच्चे सिरसा स्थित आईटीआई जाने को विवश हैं। ओढ़ां में 7 ट्रैडों में से 4 ट्रेड शुरू हो चुके हैं जिनका सामान सिरसा रखा गया है।