- Hindi News
- चुनावों को लेकर तीन प्रदेशों के एसपी डीसी की बैठक 19 को
चुनावों को लेकर तीन प्रदेशों के एसपी-डीसी की बैठक 19 को
विधानसभाचुनाव को लेकर तीन राज्यों के डीसी एसपी की19 सितंबर को सुरखाब ट्यूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बैठक होगी। जिसमें चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि इस बैठक में राजस्थान के हनुमानगढ़, पंजाब के मानसा, बठिंडा, मुकत्सर फतेहाबाद जिलों के एसपी डीसी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिसमें राज्यों की सीमा पर सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। सीमावर्ती नाकों पर राजस्थान पंजाब प्रशासन से सहयोग का आह्वान किया जाएगा। चुनाव से पहले तीनों प्रदेशों के प्रशासन में तालमेल स्थापित रहेगा ताकि बाहरी तत्वों के कारण चुनावों में किसी प्रकार की कोई रुकावट ना पड़े।