- Hindi News
- शाह सतनाम सिंह कॉलेज ने वॉलीबाल चैंपियनशिप जीती
शाह सतनाम सिंह कॉलेज ने वॉलीबाल चैंपियनशिप जीती
चौधरीदेवीलाल विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में शुरू हुई वॉलीबाल इंटर कॉलेज चैंपियनशिप दूसरे दिन संपन्न हुई। जिसमें शाह सतनाम ब्वॉयज कॉलेज की टीम अव्वल रही। इसके अलावा महिला वर्ग के मुकाबले में भी शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज की टीम ने बाजी मारी।
यह तमाम मुकाबले खेल विभाग के निदेशक डा. रविंद्रपाल अहलावत की देखरेख में संपन्न हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन वॉलीबाल के इंटरनेशनल रेफरी एवं खिलाड़ी पूर्व डिप्टी डायरेक्टर दूलीचंद ने किया था। प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। इसके तहत कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डा. डीपी वार्ने मुख्यातिथि शामिल हुए। वॉलीबाल मुकाबले के तहत पहले दिन नेशनल कॉलेज और डिफेंस महाविद्यालय टोहाना के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नेशनल कॉलेज ने जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला नेशनल कॉलेज यूटीडी सिरसा के बीच हुआ। इसमें यूटीडी ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला एमएम कॉलेज फतेहाबाद और डिफेंस कॉलेज टोहाना के बीच खेला गया जिसमें डिफेंस कॉलेज की टीम विजयी रही। चौथा मुकाबला शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज सिरसा ने डिफेंस कॉलेज टोहाना को हराया। फाइनल मुकाबले शाह सतनाम ब्वॉयज कॉलेज यूटीडी के बीच खेला गया जिसमें शाह सतनाम ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर यूटीडी तीसरे स्थान नेशनल कॉलेज सिरसा रहा। खेल विभाग के निदेशक डा. रविंद्रपाल अहलावत ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वॉलीबाल कोच सविता ढांडा ने भी अहम भूमिका अदा की। डा. अहलावत ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।