एसपी से की पुलिस वालों की शिकायत
सिरसा | ढाणीसंतनगर निवासी कवल जीत कौर के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित बदसलूकी के मामले को लेकर युवती के परिजनों के साथ दर्जनों लोगों बलजीत सिंह, बच्चन सिंह, मलकीत सिंह , रघुवीर, दारा सिंह, गुरनाम सिंह , रेशम सिंह, रोशन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 17 जून को दो पुलिस कर्मी सादी वर्दी में आए और उन्होंने कवल जीत सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। घायल होने की वजह से उसका कई दिनों तक उपचार करवाना पड़ा। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।