पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरसा ने हनुमानगढ़ को 12 रनों से हराया

सिरसा ने हनुमानगढ़ को 12 रनों से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इडियट इलेवन ने गिल्लाखेड़ा को दी कड़ी टक्कर

{बनवाला में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता

भास्करन्यूज | ओढ़ां

गांवबनवाला में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए अनेक रोचक मुकाबलों में से दूसरे राउंड के एक मैच में सिरसा की टीम ने हनुमानगढ़ की टीम को 12 रनों से हरा दिया। सिरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 77 रन बनाए। जिसमें नितिन ने 3 छक्के एक चौके सहित 17 गेंदों में 29 रन तथा भजी ने 2 चौकों सहित 21 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया।

हनुमानगढ़ के गेंदबाज संदीप ने 3 ओवरों में 32 रन देकर 4 विकेट तथा अमित ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए हनुमानगढ़ की टीम 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। जिसमें मोहित ने 3 चौकों सहित 20 गेंदों में 20 रनों तथा बबलू ने 9 गेंदों में 8 रनों का योगदान दिया।

सिरसा के गेंदबाज नितिन ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट तथा कार्तिक ने 2 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार सिरसा की टीम ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया। मैन आॅफ दी मैच का खिताब सिरसा के आलराऊंडर नितिन को मिला जिसने 29 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी लिए। इस मौके पर राजकमल जाखड़, हनुमान डुडी, राजबीर जाखड़, विकास गोदारा, विदेश जाखड़, अनिल डुडी, मुकेश जाखड़ और जयबीर जाखड़ मौजूद थे।

डिंग मंडी | फूलकांमें चल रहे इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन एक रोचक मुकाबला देखने को मिला। गिल्लांखेड़ा फूलकां की इडियट इलेवन के बीच कांटे की टक्कर रही, हालांकि गिल्लांखेड़ा ने यह मैच 5 रनों से जीत लिया। शहीद भगत सिंह युवा क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन के पहले मैच में गिल्लांखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज अजय के 23 रन बलजीत के 15 रन की बदौलत गिल्लांखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 77 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी बल्लेबाजी में इडियट इलेवन टीम शुरूआत में तो कुछ खास नहीं कर पाई। पहले 5 ओवरों में 3 विकेट खोकर मात्र 31 रन के चलते टीम मुश्किल में दिख रही थी। तभी संदीप धुंधवाल ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला और धड़ाधड़ शॉट लगाते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। संदीप ने 5 चौकों की मदद से 12 गेंदों में 24 रन ठोक दिए। मैच के अंतिम ओवर में इडियट इलेवन को 8 रन की दरकार थी, लेकिन गिल्लांखेड़ा के कप्तान ने खुद गेंदबाजी का छौर संभाला और पूरे ओवर में 3 रन ही दिए। दूसरा मैच धांगड़ शेखुपुरिया की टीमों के बीच हुआ, जिसमें धांगड़ ने शानदार जीत दर्ज की।