पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दम घुटने से एक मजदूर की मौत, एक बेसुध

दम घुटने से एक मजदूर की मौत, एक बेसुध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनालारोड स्थित इरा ग्रुप में लकड़ी का कार्य करने वाले दो मजदूरों का शनिवार रात को धुएं के कारण दम घुट गया। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेसुध हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव सामान्य अस्पताल लाया गया है। वहीं दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत साहरण ने बताया कि 30 वर्षीय अरविंद्र 20 वर्षीय अर्जून निवासी यूपी ईरा ग्रुप में काम करते हैं। शनिवार रात उन्होंने कमरे में अंगीठी जला रखी थी। सोने से पहले उन्होंने कमरे का गेट बंद कर दिया। उसके बाद उन्हें नींद गई। जिस कारण कमरे में धुआं भर गया। उनका दम घुट गया। इस वजह से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद बेसुध हो गया था। रविवार सुबह जब पड़ोसी सतीश कुमार उनसे सिलेंडर लेने आया तो उन्होंने गेट नहीं खोला। जब गेट का लॉक तोड़कर देखा गया तो कमरे में धुंआ भरा हुआ था। दोनों बेसुध थे। पुलिस उनके परिजनों का इंतजार कर रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।