पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान

नशा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय जांगिड़ ब्राहाण महासभा के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह सुथार ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ समाज को भी खराब करता है। महासभा की ओर से युवाअों को नशे से रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। रविवार को की प्रैसवार्ता में ये बात कही। उनके साथ प्रैस सचिव सुभाष चौधरी, राजकुमार अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए महासभा अभियान चलाएगी। वहीं युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाएंगे ताकि उनका ध्यान नशे की तरफ जाकर खेल की तरफ हो। जिला अध्यक्ष ने कहा कि महासभा ने इससे पहले वर्ष 2007 से मृत्यु भोज, 12 दिन की जगह से 7 दिन शोक रखने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिला शिक्षा अन्य अभियान शुरू किए हुए हैं। जिनमें साल दर साल सफलता मिली है।वहीं जिला अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें गांव ढूकड़ा के सरपंच अश्वनी कुलरिया को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया।

अखिल भारतीय जांगिड ब्राहाण महासभा के अध्यक्ष पृथ्वी राज सुथार अन्य।