- Hindi News
- अादर्श ग्राम योजना के तहत किया जाएगा विकास : डीसी
अादर्श ग्राम योजना के तहत किया जाएगा विकास : डीसी
सिरसा | सांसदआदर्श ग्राम योजना के तहत राज्य के सभी सांसदों ने गांव गोद ले लिये हैं। सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर विधायक आदर्श ग्राम योजना अधिकारी आदर्श ग्राम योजना भी शुरू की जा रही है। डीसी निखिल गजराज ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण अवसरंचना विकास निधि के लिए नाबार्ड द्वारा 117.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने बताया कि समग्र ग्रामीण विकास में युवा शक्ति की भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया गया है विकास कार्याे में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 20 लाख रुपये से अधिक के कार्याे का तीसरी पार्टी द्वारा निरीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।