कैंप में 403 नेत्र रोगियों की जांच
सिरसा | हनुमंतफाउंडेशन द्वारा आरकेपी नेहरू पार्क स्कूल में 190वां आंखों का मुफ्त जांच आपरेशन कैंप लगाया गया। कैंप में डाॅ. सीपी दाधीच और उनकी टीम ने 403 नेत्र रोगियों की जांच की और उन्हें आवश्यकता के अनुसार फ्री दवाइयां भी दी। इनमें से 30 लोगों को आंखों के आपरेशन के लिए चुना गया। कैंप में डाॅ. बीएल गुप्ता डाॅ. पूनम असीजा ने सामान्य रोगियों की जांच करते हुए 65 रोगियों का ब्लड शुगर जांच करवाया तथा उन्हें उपचार दिया। हरबंस लाल भाटिया ने 10 लोगों को ईसीजी जांच की सेवाएं दी। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रधान एमपी गर्ग ने कैंप में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कैंप में सचिव राजेंद्र अरोड़ा, डाॅ. राजकुमार गुप्ता, केएल सहगल, राकेश मेहता उपस्थित थे।