पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच कमेटी ने करवाई वेतन की रिकवरी

जांच कमेटी ने करवाई वेतन की रिकवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यअस्पताल के डीईआईसी सेंटर में फरवरी माह में हुई क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट के पद पर भर्ती में धांधली के आरोप के बाद जांच कमेटी ने चुपके से नियुक्त की गई उम्मीदवार से वेतन की रिकवरी करवा ली है। हालांकि अस्पताल के अधिकारी इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वे इस मामले को एक दूसरे पर टाल रहे हैं। जांच कमेटी द्वारा वेतन रिकवरी करने की बात सामने आने पर भर्ती में हुई धांधली की तस्वीर अब साफ होने लगी है। अगर भर्ती नियम मुताबिक होती तो अस्पताल प्रशासन वेतन की रिकवरी नहीं करवाता। इसलिए अब इस मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा लोकायुक्त को सौंपे जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद इस मामले की तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। इस पूरे मामले में एक बात खासतौर पर सामने आई है कि अधिकतर बार अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

ये था मामला

सिविल अस्पताल में बने डीईआईसी सेंटर में फरवरी माह में क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट के एक पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस पद पर नियुक्त की गई ममता चावला पर आवेदक सर्वजीत ने अपात्र होने का आरोप लगाया रखा है। इस भर्ती में की गई धांधली को लेकर सर्वजीत ने अधिकारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसके बाद अस्पताल प्रशासन से इस बारे आरटीआई के तहत जानकारी मांग ली। आरटीआई के तहत मांगी जानकारी को भी अस्पताल प्रशासन ने काफी समय बाद दिया और वो भी आधी अधूरी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले के प्रति कोई गंभीरता दिखाने पर आवेदक ने लोकायुक्त को शिकायत भेजी। लोकायुक्त ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल से 45 दिन में जवाब मांग रखा है।

साइकोलोजिस्ट भर्ती मामला