पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल वसूली को आए कर्मचारियों के खिलाफ बच्चों से करवाई नारेबाजी

बिल वसूली को आए कर्मचारियों के खिलाफ बच्चों से करवाई नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनिहारी में बिजली कर्मियांे को पीटा

न्यूहाउसिंग कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ विभाग ने शुक्रवार को पेयजल सप्लाई के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। मगर अभियान के तहत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी न्यू सतलुज स्कूल (श्रीराम पब्लिक स्कूल) का कनेक्शन काटने गए तो उन्हें अजीबोगरीब परिस्थितियों का समाना करना पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को ढाल बनाकर गेट के आगे खड़ा कर दिया। बच्चों से विभाग के खिलाफ नारेबाजी करवाई। जिस कारण अधिकारी कनेक्शन नहीं काट पाए। दोनों पक्षों में आधा घंटा बातचीत हुई। स्कूल प्रबंधक द्वारा बिल भरने के आश्वासन पर अधिकारी वापस लौटे। बता दें कि पब्लिक हेल्थ विभाग का कॉलोनी में 350 डिफाल्टरों पर 23 लाख रुपये बकाया है।

विभागने चला रखा है बिल वसूली अिभयान

पब्लिकहेल्थ विभाग के एसडीओ इंद्रसिंह, एसडीओ एलडी बांसल, जेई समीर, एरिया इंचार्ज मोहनलाल के नेतृत्व में सुबह 10 बजे बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया। अधिकारियों की टीम जैसे ही कॉलोनी में पहुंची तो शोर मच गया। विभाग की टीम ने सबसे पहले बिल नहीं भरने पर मकान नंबर 117 121 का पेयजल सप्लाई का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद 26 नंबर मकान पर लगी मोटर को जब्त कर लिया। मकान नंबर 146, 39 वासियों ने तुरंत बिल भर दिया। इसलिए उनका कनेक्शन नहीं काटा गया। 30 उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह में बिल भरने का लिखित में आश्वासन दिया।

कॉलोनी में सालों से उपभोक्ताओं के पानी के बिल बकाया पड़े हैं। वे शुक्रवार को स्कूल का भी कनेक्शन काटने गए थे। इस दौरान स्कूल के बच्चों से नारेबाजी करवा हमें रोका गया। उपभोक्ताओं से भी हम अपील है िक वे अपना पानी का बकाया बिल भर दें। नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। \\\'\\\'

इंद्रसिंह, एसडीओ,जनस्वास्थ्य विभाग।

न्यू सतलुज स्कूल के टीचर स्कूल का पानी का कनेक्शन काटने आए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करते हुए।

स्कूल निदेशिका शशि सचदेवा ने कहा कि कनेक्शन काटने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया। अधिकारी व्यक्तिगत रंजिश रखकर कनेक्शन काट रहे हैं। जो गलत है। बिल तो हम जल्द ही भर देंगे।

विभाग की टीम ने श्रीराम पब्लिक स्कूल भवन में पेयजल सप्लाई कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। स्कूल में दो कनेक्शन पर 2 लाख 16 हजार रुपये बकाया था। स्कूल प्रबंधक को कनेक्शन काटने की