- Hindi News
- सरकारी बस लेकर सब्जी लेने रोज मंडी जाता है रोडवेज का चालक
सरकारी बस लेकर सब्जी लेने रोज मंडी जाता है रोडवेज का चालक
रोडवेजका एक चालक मंडी में सब्जी खरीदने के लिए बस लेकर पहुंच गया। आने जाने में चार किलोमीटर की दूरी तय करने में एक लीटर डीजल (53 रुपये)खर्च कर दिया, मगर सब्जी ली केवल 25 रुपये की। वह भी एक किलोग्राम मूली और एक किलो टमाटर। यह मामला कई दिनों से चला रहा था और शुक्रवार को रोडवेज अिधकारियों के पास पहुंच गया। जीएम ने एक कमेटी गठित कर जांच बैठा दी है।
रानियां की सब्जी मंडी में गुरुवार को रोडवेज का सिरसा सुल्तानपुरियां रूट का चालक सुभाष सहारण अपनी बस नंबर एचआर 57, 5573 को लेकर सब्जी मंडी पहुंच गया। उसने मंडी के मुख्य मार्ग पर बस को बीच रास्ते में खड़ी कर दिया और सब्जी खरीदने लगा। मंडी में जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद वह सब्जी खरीदकर बस के पास आया। लोगों ने ड्राइवर से पूछा कि बस सब्जी मंडी में कैसे पहुंच गई। क्योंकि इस तरह परिवहन विभाग की बस को चालक अपने हितों के लिए प्रयोग नहीं कर सकता था। बस चालक सब्जी बेचने वालों लोगों से उलझ गया। चालक का इस प्रकार का रवैये देखकर लोगों ने उसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को कर दी। मामला उलझता देखकर बस चालक बस को लेकर वहां से खिसक गया
नॉलेज | हरियाणारोडवेज लाखों रुपये घाटे में चल रही है। सिरसा रोडवेज प्रदेश के 23 डिपुओं में लाभ के मामले पर अभी 12 वें नंबर पर है। एक रोडवेज बस की माइलेज चार से पांच किलोमीटर प्रति लीटर है।
रानियां। सब्जी मंडी के बाहर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस के पास चालक।
हरियाणा रोडवेज के जीएम सुभाष कस्वां ने कहा कि विभाग के चालक द्वारा सब्जी लेने के लिए बस का प्रयोग करना गलत हैं। जांच के लिए टीम का गठन कर दिया हैं और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सवा सात बजे सुल्तानपुरियां जानी थी बस
रोडवेज नियमों के अनुसार नाइट के बाद बस को बस स्टैंड पर खड़ी करने का प्रावधान है। बस नए बस स्टैंड से सवा सात बजे सुल्तानपुरियां जानी थी। चालक सुभाष ने कहा कि वह बस को केवल वहां से मोड़ने गया था, लेकिन बाद में वह कहने लगा कि उसकी नाइट ड्यूटी होती हैं सब्जी मंडी बस स्टैंड से काफी दूर हैं वह इतनी दूर पैदल नहीं जा सकता था, क्या हो गया हैं वह बस लेकर सब्जी लेने मंडी में चला गया। वह तो प्रतिदिन ऐसे ही जाता हैं।