पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में एक बाराती की मौत, चार घायल

हादसे में एक बाराती की मौत, चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवखैरेकां के पास बारातियों से भरी एक जीप को गुरुवार की रात एक तेज रफ्तारी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए है। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गांव दौलतपुर खेड़ा निवासी हरजिंद्र नाथ की गुरुवार की रात शादी थी। उसकी बारात सिरसा की जेजे कॉलोनी में आई थी। बारात में दौलतपुर खेड़ा निवासी मनीन, प्रवीन, शक्ति, रतीश और अनिल नाथ भी कमांडर जीप लेकर आए हुए थे। रात दस बजे के करीब जीप में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। गांव खैरेकां के पास एक अज्ञात वाहन ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार पांचों बाराती घायल हो गए। हादसे के बाद जब जीप में सवार 18 वर्षीय मनीन को संभाला तो वह बुरी तरह घायल था तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। जब तक मनीन को अस्पताल लाया जाता। उसने दम तोड़ दिया था। वहीं अनिल, शक्ति, रतीश और प्रवीन घायल हो गए।

उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है वहीं शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।