- Hindi News
- अर्थशास्त्र और वाणिज्य के प्रोफेसरों की पदोन्नति के इंटरव्यू स्थगित
अर्थशास्त्र और वाणिज्य के प्रोफेसरों की पदोन्नति के इंटरव्यू स्थगित
सिरसा | सीडीएलयूमें प्रोफेसरों की पदोन्नति के मामले में इंटरव्यू हुए। हालांकि पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विभाग के प्रोफेसरों के इंटरव्यू थे। मगर एक्सपर्ट के आने के कारण केवल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के ही तीन प्रोफेसरों के इंटरव्यू प्रकिया ही पूरी हो पाई। अर्थशास्त्र और वाणिज्य विभाग के इंटरव्यू पोस्टपोन कर दिए। सीडीएलयू ने प्रोफेसरों को इंटरव्यू पोस्टपोन की सूचना गुरुवार को ही दे दी थी। बतां दे कि सीडीएलयू में प्रोफेसरों की पदोन्नति दो चरणों में करने के लिए इंटरव्यू निर्धारित किए गए थे। पदोन्नति को लेकर प्रोफेसर राजबीर दलाल और डीपी वार्ने कुछ दिन भूख हड़ताल पर भी बैठे थे।