विवाह के लिए पंजीकरण 14 को
सिरसा| जयपंजाबी समिति द्वारा 14 दिसंबर रविवार को विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण भगवान शिव मन्दिर मुल्तानी कालोनी में किया जाएगा। सूत्रधार ने बताया कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए पंजीकरण का कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा। इस दौरान पूर्व में दर्ज नामों को भी उपस्थित परिजनों के समक्ष रखा जाएगा जो अपने सामथ्र्य अनुसार वर-वधू का चयन कर सकेंगे। समिति के सदस्य नंदलाल मेहता जोगी मेहता ने बताया कि समिति के कार्यक्रम को अधिक सक्रिय करने हेतु सदस्यों की दरकार है। जो भी सदस्य नि:स्वार्थ एवं स्वैच्छिक रूप से कार्यक्रम में सहयोग करना चाहे, वह समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकता है।