पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आई हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप में 5380 का रजिस्ट्रेशन

आई हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप में 5380 का रजिस्ट्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा| डेरासच्चा सौदा में शुक्रवार को शाह सतनाम सिंह महाराज की स्मृति में राष्ट्रीय अंधता निवारण के तहत 23वें याद-ए-मुर्शिद फ्री आई हेल्थ स्क्रीनिंग एवं ऑप्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 5380 नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। मरीजों को रजिस्ट्रेशन के बाद एक \\\'यूनिक आईडी कोड दिया गया। शिविर में आई स्क्रीनिंग के बाद ऑप्रेशन योग्य पाए गए मरीजों के ऑप्रेशन 13 दिसंबर से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शाह सतनाम जी स्पेसिलिटी अस्पताल में बनाए गए आधुनिक ऑप्रेशन थियेटरों में किये जाएंगे। कैंप के पीआरओ. डॉ. मोहित इन्सां ने बताया कि इस कैम्प में आंखों के पुतली रोग, लैंस डालना, भैंगापन, काला मोतिया ऑप्रेशन, सफेद मोतिया,नासूर, बच्चों के आंख ऑप्रेशन, शुगर ब्लड प्रेशर में खराब हुई रोशनी, आंख के ट्यूमर, आंख के साधारण अति विशेष रोगों की जांच उपचार ऑप्रेशन किए जाएंगे।