स्पीड द्वितीय चरण के ट्रायल आज से
सिरसा | शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में सोमवार को स्पीड (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) के द्वितीय चरण ट्रायल शुरू होंगे। स्पीड प्रथम चरण में जिले 50 हजार विद्यार्थी ने पास किया है। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने बताया कि प्रथम दिन खंड सिरसा के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के स्पीड ट्रायल में खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र स्कूल के विड्राल अनुसार प्राचार्य से सत्यापित करवाकर लेकर आना होगा। इसके बाद सुबह 9 से 1 बजे तक ट्रायल के दिन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में तीन राउंड में 30 मीटर फ्लाइंग, 6 गुणा 10 शटल दौड़, फारवर्ड बेंड एंड रीच, स्टैंडिंग बोर्ड जंप, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, मेडिसिन बॉल पुट 800 मीटर दौड़ से खिलाड़ियों को गुजरना होता है।