गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
सिरसा | गांवमंगाला के पास सामने से रही गाड़ी की लाइट पड़ने से सिरसा की ओर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा गाड़ी सवार मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। अस्पताल में भर्ती मल्लेकां निवासी सुलखन सिंहने बताया कि शनिवार रात्रि वह सिरसा से मल्लेकां अपनी डिजायर गाड़ी में जा रहा था। गांव मंगाला के निकट सामने से रहे गाड़ी सवार ने उसे डिपर दिए, जिसपर उसने भी डिपर दिया। इसी दौरान सामने वाली गाड़ी के आगे कोई जानवर गया। जिस कारण वह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।