माइनर से महिला का शव बरामद
पुलिसने गांव नुहियांवाली रकबा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली राजपुरा माइनर से एक महिला का शव बरामद हुआ। कालूराम बेलदार ने पुलिस के सूचना दी कि राजपुरा माइनर में गांव राजपुरा रकबा क्षेत्र के झालपुल में शव अटका हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई धर्मबीर मोर ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि शव महिला का है जिसकी उम्र तकरीबन 40 से 45 वर्ष के बीच है। उसने हरे रंग की सलवार पहनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में बेलदार के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पहचान हेतु 72 घंटे के लिए मॉर्चरी हाउस सिरसा में रखवाया है।