पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंंड पर मिला लावारिस बच्चा

बस स्टैंंड पर मिला लावारिस बच्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | बसस्टेंड में पुलिस को एक बच्चा मिला। जिसको एएसआई भूप सिंह ने रात को लगभग 12 बजे चाइल्ड लाइन दिशा सिरसा में छोड़ दिया। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य जसप्रीत के द्वारा बच्चे से पूछताछ की गई तो बच्चे ने अपना नाम राहुल बताया पिता का नाम पिंका सिंह, माता का नाम भज्जो जाति मजहबी सिख बताया। चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चे को कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया और उन्होंने दिशा ऑपन शैल्टर में अस्थाई तौर पर बच्चे को रखने के आर्डर दिये गये। इसके साथ ही साथ बच्चे के परिजनों की छानबीन जारी है। चाइल्ड लाइन सिरसा के सदस्य जसप्रीत औलख ने बताया कि बच्चा अब दिशा ऑपन शैल्टर में रह रहा है। अगर इस बच्चे से संबंधित किसी को भी कोई जानकारी मिलती है तो वह 01666-243735 या फिर 94161-44408 पर सम्पर्क कर सूचित कर सकता है ताकि उस बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया जा सकें।