- Hindi News
- गोशाला में ही गायों की दुर्दशा शर्म की बात : शर्मा
गोशाला में ही गायों की दुर्दशा शर्म की बात : शर्मा
हरियाणागोशाला संघ के प्रधान संतलाल शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष खूबराम सूथार सोमवार को श्री गोशाला में मौका देखने पहुंचे। गायों की दुर्दशा देखकर उन्होंने कहा कि गोशाला में गाय भूख और प्यास से मर रही है। कुछ तो शर्म करो, गो माता की दुर्दशा करने वालो भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा उन्होंने कहा कि गाय की लगातार हो रही मौत की जिम्मेदार कमेटी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए और जांच करवाकर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।
प्रधान संतलाल शर्मा ने प्रशासन को भी चेतावनी भरे लहजे में कहा कि शीघ्र ही इस और ध्यान नहीं दिया गया तो हरियाणा गोशाला संघ यहां धरने पर बैठेगा। इधर भूख और प्यास से लगातार गाय के मरने की सूचना पाकर अनेक शहर वासियों ने गोशाला में हरा चारा पहुंचाया। इसके अलावा सोमवार दोपहर को सीटीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गोशाला का निरीक्षण करके जांच करने का आश्वासन दिया।
गोरक्षा के लिए वर्ष 2002 में गठित किए गए हरियाणा गोशाला संघ के प्रधान संतलाल शर्मा खूबराम सुथार ने श्री गोशाला प्रबंधन कमेटी की सच्चाई लोगों के बीच बताई। उन्होंने कहा कि शहर में जितना भी बेसहारा गोधन घूम रहा है। वह सब श्री गोशाला का ही है। यहां पर कोई ग्रामीण गाय नहीं छोड़ने आता। ये दिन में गाय लेते हैं। रात को निकाल देते हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि यह गोशाला कहने को तो हरियाणा गोशाला संघ की सदस्य। पर आज तक एक बार भी इसकी प्रबंधन कमेटी ने संघ की किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया।
इसके प्रधान बाबूराम ने खुद ही अपनी अलग राह बना रखी है। वह उसी बैठक में जाता है। जिससे उसको लाभ हो। संघ के प्रधान ने कहा कि तुरंत प्रभाव से बाबूराम को इस्तीफा देना चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे उनके साथ है।
सीनियरसिटीजन भी पहुंचे, पीएम को लिखेंगे चिट्ठी
सामाजिकसंस्था सुनहरी श्याम के पदाधिकारियों ने भी गोशाला का दौरा किया। प्रधान ओपी चौधरी के नेतृत्व में गोशाला की फोटोग्राफी करवाई गई। उन्होंने कहा कि गोवंश की दुर्दशा देखने के बाद रोना आता है। जो पराली नीचे बिछाने के लिए काम आती है। उसे गाय को खिलाया जा रहा है। उपचार के लिए कोई साधन इनके पास नहीं है। कीचड़ में गाय फंसी रहेगी तो मौत ही होगी। संस्था के सदस्य एमआर वर्मा,छबीलदास, आरके, मानकचंद जैन, मनीराम ने कहा कि यहां की व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी है। वे समाज के अन्य लोगों से भी अपील करते हैं कि अधिक से अधिक लोग गोशाला पहुंचे और गाय की दशा सुधारने में मदद करें। उन्होंने कहा कि इस दुर्दशा का विवरण वे डीसी, सीएम पीएम तक पत्र के माध्यम से पहुंचाएंगे।
छठे दिन चार गाय और मरी, शहरवासियों ने ट्रालियां भरकर पहुंचाया चारा
सुखीपराली गाद में फंसकर बीमार होकर मरने वाली गाय की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छठे दिन भी चार गाय मौत का शिकार हो गई। अभी भी करीब एक दर्जन और बीमार गाय है। जो कभी भी दम तोड़ सकती है। इस प्रकार पिछले छह दिन में गाय की मरने की संख्या 22 हो गई है। वहीं भूखी मर रही गाय को हरा चारा देने के लिए अब शहरवासी गोशाला में पहुंचने शुरू हो गए हैं। जहां दूसरे दिन भी सैकंडों महिलाएं वहां पहुंची। वहीं मोहन बंसल ने एक ट्राली हरा चारा भेजा। इसके अलावा कृष्ण दाना सहित अन्य लोगों ने भी ट्रालियां भरकर चारा गोशाला में पहुंचाया। वहीं महिलाओं ने गोशाला के गेट आगे बैठकर धरना देते हुए भगवान श्री कृष्ण के भजन किए।
सीटीएम मेडिकल टीम ने की अनशन पर बैठे गोभक्तों की जांच
छहदिन बाद जिला प्रशासन को भूख हड़ताल पर बैठे सुशील, आनंदस्वरूप, भगवानदास सहित अन्य की याद गई। प्रशासन ने डॉक्टर भारत भूषण के नेतृत्व में मेडिकल टीम अनशनकारियों के पास भेजी। टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के सैंपल लिए। डॉक्टर ने बताया कि भगवानदास का वीपी हाई हो रहा है। बाकी सब ठीक है। उन्होंने पेशाब ब्लड के सैंपल लिए है। रिपोर्ट आने के बाद इनकी वास्तविक स्थिति का पता लग जाएगा। उसके दोपहर को सीटीएम पंकज सेतिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे रिपोर्ट डीसी को सौंप देंगे। उन्होंने अनशनकारियों से मांग पत्र लेते हुए अनशन तोड़ने की बात कही। मगर सुशील सैनी ने मना कर दिया। बोले पहले जांच करवाओ। बाद में वे खुद उठ जाएंगे।
ये मांग
{बाबूरामको प्रधान पद से कमेटी को शीघ्र हटाया जाए और उसकी जांच हो
{गाय की हो रही दुर्दशा को सुधारा जाए
{गोशाला की आमदनी और लागत का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए
{गोशाला मोहल्ले के लोगों को भी मेंबर बनाया जाए
{घोटालों की जांच हो
{सभी गाय को समान रूप से खुराक दी जाए
{चिकित्सा सुविधा बेहतर की जाए
{गाद निकलवाई जाए।
{800 गाय कम होने का कारण बताया जाए
{मैनेजर पवन कुमार को हटाया जाए
{दोषी पाए जाने पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कमेटी पर केस दर्ज होना चाहिए।
श्रीगोशाला में गाय की को रही दुर्दशा को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सुशील सैनी कांग्रेस नेता नवीन केडिया से बातचीत करते हुए सीटीएम पंकज सेतिया।
सिरसा। श्रीगोशाला में गाय की दुर्दशा देखने पहुंचे सीनियर सिटीजन।