पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर आगे कैंटर खड़ा करने पर विवाद, आठ घायल

घर आगे कैंटर खड़ा करने पर विवाद, आठ घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवशेरपुरा में घर के आगे कैंटर खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ पड़े। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है। घायलों में एक पक्ष के देवीलाल, कृष्ण, संदीप सुरजीत सिंह है।

जबकि दूसरे पक्ष के सुरेंद्र पुत्र धन्ना सिंह, कृष्ण, प्रेम सिंह आदराम शामिल हैं। पहले पक्ष के सुरेंद्र के मुताबिक दोनों पक्षों का घर आमने-सामने है। उसने बताया कि देवीलाल रोजाना उनके घर के कैंटर आगे खड़ा कर देता है। इस बारे में पूर्व में भी कई बार उनका झगड़ा हो चुका है और पंचायत भी हुई। रविवार शाम भी उन्होंने कैंटर उनके गेट के आगे खड़ा कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई, जिसमें वे चार लोग घायल हो गए। जिनमें घायल आदराम की हालत नाजुक है। वहीं दूसरे पक्ष के देवीलाल का कहना है कि उक्त लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज की, जिसके बाद उनमें कहासुनी हो गई।