- Hindi News
- ग्रामीणों के विरोध के चलते बंद पड़ी बायोवेस्ट फैक्ट्री खुलवाई
ग्रामीणों के विरोध के चलते बंद पड़ी बायोवेस्ट फैक्ट्री खुलवाई
गांवफूलकां में विवाद का कारण बनकर पिछले कुछ महीने से बंद पड़ी बायोवेस्ट फैक्टरी को प्रशासनिक अधिकारियों ने आखिर सोमवार को खुलवा दिया। इस दौरान किसी प्रकार का ग्रामीण कोई विरोध ना कर सके। इसके लिए भारी पुलिसबल भी मौके पर मौजूद रहा। लेकिन इस दौरान कोई भी ग्रामीण विरोध करने नहीं पहुंचा। आखिर फैक्टरी को खोल दिया गया। दो घंटे तक पुलिसकर्मी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जब मामला शांत दिखा तो शाम को वे लौटे आए और फैक्टरी खुल गई।
डिंग क्षेत्र के गांव फूलकां में स्थित बायोवेस्ट फैक्ट्री पिछले काफी समय से विवाद का कारण बनी हुई थी। पिछले वर्ष 30 अगस्त को फैक्ट्री में किसी शव के जलाने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने फैक्ट्री को बंद करवा दिया था। हालांकि उस समय फैक्ट्री को खुलवाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने आगामी आदेशों तक फैक्ट्री को बंद रखने के आदेश दिए थे। सोमवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए महेंद्र सिंह नेहरा डीएसपी धर्मवीर फैक्ट्री संचालकों को पूरी फोर्स के साथ बाद दोपहर करीब एक बजे गांव में स्थित फैक्ट्री में पहुंचे और फैक्ट्री का ताला खुलवाया। हालांकि संभावना ये जताई जा रही थी की ग्रामीण पूर्व की भांति फैक्ट्री को खोलने का विरोध करेंगे इसलिए पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि फैक्ट्री संचालकों ने फैक्ट्री को चलाने के लिए सारे पुख्ता सबूत प्रशासन पुलिस के समक्ष पेश किए। बिना किसी विरोध फैक्ट्री खुलने से फैक्ट्री संचालकों प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कुछ ग्रामीणों ने गलत अफवाह फैलाई थी
बायोमेडिकल वेस्ट फैक्ट्री संचालक विकास जैन का कहना है कि बायो मेडिकल वेस्ट फैक्ट्री को कुछ ग्रामीणों ने गलत अफवाह फैलाकर बंद करवा दिया था। डीसी के आदेशों पर हुई प्रशासनिक जांच में हमें क्लीन चिट दे दी गई है। इसलिए प्रशासन ने फैक्ट्री को शुरू करने के निर्देश दिए है।
यह थी ग्रामीणों को दिक्कत
शहरके अस्पतालों मेडिकलों से आने वाला मेडिकल वेस्ट यहां लाया जाता है। उसे इस फैक्ट्री में जलाया जाता है। जिससे धुंआ निकलता है। वह बहुत ही बदबू मारता है। इस कारण ग्रामीण इससे परेशान थे। उनका कहना था कि फैक्टरी के कारण गांव में बीमारियां फैल सकती है।