- Hindi News
- राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में अव्वल रहे नेहरू स्कूल के छात्रों के मॉडल
राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में अव्वल रहे नेहरू स्कूल के छात्रों के मॉडल
एससीईआरटीकी अाेर से गुड़गांव में हुई 42वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में नेहरू सीनियर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने राज्य में सर्वाधिक पुरस्कार जीते। एससीईआरटी ने नेहरू स्कूल को पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ स्कूल सिरसा जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले सम्मान से नवाजा है।
4 से 6 फरवरी तक हुई प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित किए। इनमें 11वीं मेडिकल के छात्र हिमांशु पुत्र उमेशचंद निरंकारी का ऑटो फ्लश सिस्टम मॉडल प्रथम रहा उसे स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र एवं 2 हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया। हिमांशु के गाइड टीचर प्रिंसिपल एचपी शर्मा थे। 11वीं के बलराज पुत्र सुखजिंद्र सिंह का इलेक्ट्रॉनिक हेंड फॉर ब्लाइंड मॉडल द्वितीय रहा उसे रजत पदक, प्रमाण पत्र एवं 1500 रुपए का नकद पुरस्कार मिला। बलराज के गाइड टीचर अश्विनी कुमार सेठी थे। 9वीं के शिवरतन पुत्र नरेश कुमार का जिम वाश मॉडल तृतीय रहा एवं उसे कांस्य पदक, प्रमाण एक हजार रुपए इनाम में मिले। उसकी गाइड टीचर समता जुनेजा थी। मनदीप पुत्र राम चंद्र, प्रिंस अनेजा पुत्र मदन लाल अनेजा अजय गोयल पुत्र हेम राज गोयल ने भी अध्यापक जीवन कुमार सिंगला, जसविंद्र मनकू, संजीव चंजोत्रा, कुलविंद्र सिंह, रजीला, श्वेता भारती के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी में भागीदारी की।
राशि कम करने पर नाराजगी
प्रिंसिपलहरि प्रकाश शर्मा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम आने पर छात्रों को दी गई पुरस्कार राशि कम है। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रदर्शनी में प्रथम आने पर 3100 रुपए स्वर्ण पदक मिला था। अबकी बार विजेता को 1100 रुपए कम राशि दी गई। इसके अलावा पत्र वाचन प्रतियोगिता भी मौके पर ही बताई। जो पहले बतानी चाहिए थी।
प्रदर्शनी में पुरस्कार पाने वाले छात्र प्रिंसिपल हरि प्रकाश शर्मा के साथ।