प्रशिक्षण शििवर का समापन
सिरसा | रोड़ीबाजार स्थित अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की सहायता से स्थापित सिलाई कटिंग टेलरिंग प्रशिक्षण का समापन एवं 6 दिवसीय डिस्पोजल वर्क (थाली, कटोरी ढोना बनाना) के शुभारंभ अवसर पर एडीसी शरणदीप कौर बराड़ को बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर एडीसी बराड़ ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का सामजिक दायित्व निभाना एक प्रशंसनीय कार्य है, क्योंकि रोजगार के नि:शुल्क साधन उपलब्ध करवाने, प्रशिक्षण देने से बड़ा कोई पुण्य दान नहीं हो सकता।