पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज बस ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे पर लगा जाम

रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे पर लगा जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी कार, दो दोस्तों की गई जान

सिरसा/ डिंग | नेशनलहाईवे पर डिंग मोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रक के टक्कर होने से बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पुलिस के पांच जवान भी थे।

हुआ यूं कि हरियाणा रोडवेज की बस गुड़गांव से मंगलवार सुबह तीन बजे सिरसा के लिए रवाना हुई थी। सुबह 8.15 बजे जैसे ही बस नेशनल हाईवे पर डिंग मोड़ के पास पहुंची तो घना कोहरा था और सामने से रहे ट्रक ने दूसरे वाहन को ऑवरटेक रहा था और सामने से रही बस में जा लगा। टक्कर इतनी जोर से हुई कि दोनों वाहनों के एक साइड के परखच्चे ही उड़ गए। बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। वे चोटिल हो गए। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में पुलिस के पांच जवान भी हैं जबकि अधिकतर यात्री विभिन्न सरकारी गैरसरकारी कार्यालयों के कर्मचारी हैं। घायलों में महिलाएं भी हैं। हरियाणा रोडवेज बस चालक की चतुराई से बड़ा हादसा होने से बचा गया अन्यथा जरा सी लापरवाही हो जाती तो यात्रियों की जान भी जा सकती थी। इस दुर्घटना में बस चालक धर्मपाल भी घायल हो गया और वह भी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। परिचालक विपिन को भी चोटें लगी हैं।

बस चालक धर्मपाल ने कहा कि ट्रक जैसे ही बस की साइड से लगा तो जोर से झटका लगा। झटका लगते ही अनहोनी होने के आसार होने लगे तो बस को दूसरी साइड की ओर घुमाया तो बस में सवार लगभग 70 यात्रियों में से 25 यात्री चोटिल हो गए।

ट्रक चालक मौके से हुआ फरार

इससड़क दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर यातायात भी जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। इस बीच ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच भी शुरू कर दी है।

डिंगमंडी। हिसार नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस ट्रक।

खबरें और भी हैं...