पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इतना कचरा निकाला की कम पड़ गए वाहन

इतना कचरा निकाला की कम पड़ गए वाहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डा.भीम राव अंबेड़कर कॉलेज की वीर सांवरकर विद्यार्थी शाखा का स्वच्छता अभियान 10 दिनों से निरंतर चल रहा है शहर की अधिकांश सामाजिक संस्थाएं इसमें सहयोग कर रही हैं।

मंगलवार को लायंस क्लब सुप्रीम निरंकारी मिशन के सहयोग से अभियान आगे बढ़ा। लांयस क्लब सुप्रीम ने रीजन चेयरमैन गुरदीप कामरा के नेतृत्व में पुरानी अनाज मंडी में अभियान चलाकर गंदगी को हटाया। दूसरी ओर निरंकारी मिशन के प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने सिरसा रोड बठिंडा रोड़ पर सफाई की। महिलाओं सहित काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सड़कों से पूरी तरह कचरा हटा दिया। एकत्रित कूड़ा कर्कट को नप कर्मियों द्वारा ट्रालियों में उठाया गया।

कॉलेज प्रिंसिपल डा. राकेश वधवा ने कहा कि इस दौरान नगरपरिषद के कूड़ा उठाने वाले वाहन अन्य सामान कम पड़ गया। संस्थाओं के कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर जोश है एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर गंदगी हटा रहे हैं। नगरपरिषद को इसमें पूर्ण सहयोग देना चाहिए। शहर में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।

डबवाली। शहर में सफाई करते संस्था के सदस्य।

खबरें और भी हैं...