महिलाएं अपने आपको किसी भी क्षेत्र में कम समझें: एसएचओ सीमा सोढ़ी
महिलाएंखुद को किसी भी क्षेत्र में कमजोर समझे और नारी शिक्षा महिला सशक्तिरण में अहम भूमिका अदा कर एक सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करे। यह बात महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी ने जिला के गांव मोडी में महिला सरपंच प्रदीप कौर द्वारा गांव में आयोजित महिला जागरूकता शिविर में पहुंचने के बाद कही।
महिला थाना प्रभारी सीमा ने कहा कि दहेज प्रथा, नशा, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने में महिलाएं आगे आए और इन सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में बढ़चढ़ कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर महिला थानों की स्थापना की गई है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिला पुलिस की ओर से चलाई जा रही मुहिम में सहयोग करें तथा पुलिस सहायता के लिए महिला हैल्पलाइन 1091 पर डॉयल करे। महिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षाओं के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और शहर में महिलाओं के आने जाने वाले स्थानों शिक्षण संस्थानों के आसपास महिला पीसीआर महिला पुलिस राईडर लगातार पैट्रोलिंग करती रहती है। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि अब ग्रामीण आंचल में समय-समय पर महिला जागरूकता शिविरों का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सिरसा। शहर स्थित महिला थाना में महिलाओं की बैठक को संबोधित करतीं थाना इंचार्ज सीमा सोढ़ी।