सीडीएलयू में घुसे बंदूकधारी युवकों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर हड़कंप
चौधरीदेवीलाल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहोल बन गया। जब बंदूक वाले युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रेड की। पुलिस को देखकर युवक फरार हुए। पुलिस ने पीछा किया तो विश्वविद्यालय में हड़कंप सा मच गया। युवक अपनी गाड़ी लेकर विश्वविद्यालय से बाहर निकल गए। जब वे गुरुद्वारा वाली गली से निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास बंदूक नहीं एयरगन निकली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा दिया
पुलिसको मिली थी बंदूक लेकर घुसने की सूचना
हुआयूं कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक कार में सवार होकर कुछ युवक कैंपस में आए। उनकी कार में असलहा था। लेकिन कैंपस में प्रवेश करते समय सुरक्षा कर्मचारियों को पता भी नहीं चला। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई और पीसीआर सीडीएलयू कैंपस पहुंची। पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया और मीडिया सेंटर के पीछे उक्त युवकों को तलाश कर लिया। लेकिन कार में सवार उक्त युवक पुलिस को देखते ही स्थिति भांप गए और भागने लगे।
पुलिस ने तुरंत सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और दोनों गेट बंद करने की बात कही। हालांकि वॉकी-टाकी पर सूचना भी जारी कर दी गई लेकिन सुरक्षा कर्मचारी समय पर मुख्य गेट भी बंद नहीं कर पाए और युवक कार सहित बाइपास वाले गेट से होते हुए फरार हो गए। इस दौरान सीडीएलयू कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
जब पुलिस ने उन्हें पकड़कर चेक किया तो उनके पास बंदूक नहीं एयरगन निकली। युवकों ने बताया कि अचानक पुलिस को उनका पीछा करते देख वे डर गए थे। इसलिए भाग लिए। पकड़े गए दोनों युवक लॉ बीटेक के छात्र थे।
सिरसा। सीडीएलयू में दिशा निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा इंचार्ज।
सुरक्षा अधिकारी ने लगाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार
गाड़ीलेकर युवकों के फरार हो जाने पर सुरक्षा इंचार्ज हिम्मत सिंह ने मुख्य गेट पर तैनात कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मचारी आराम से बैठे थे। जबकि उन्होंने वॉकी-टाॅकी पर संदेश नहीं सुना। इस पर उन्होंने यहां तैनात कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से घर जाने के आदेश भी जारी कर दिए। मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने कहा कि चार दिन से वॉकी-टॉकी खराब है और यदि इस दौरान कोई सूचना जारी हुई है तो उन्हें सुनाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि वॉकी-टाॅकी खराब होने संबंधी सूचना उन्होंने पहले ही सीडीएलयू प्रशासन को दे दी है लेकिन इसके बावजूद भी वॉकी-टाकी ठीक नहीं कराई गई।
चेतावनी देकर छोड़ दिया
^सूचनामिली थी कि विश्वविद्यालय में बंदूकधारी युवक घुसे है। जब पुलिस ने पीछा करके उनको पकड़ा और तलाशी ली तो उनके पास एयरगन निकली। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।\\\'\\\' सुरजीतसाहरण, जिला पुलिस प्रवक्ता