पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियांे को सिखा रही आत्मरक्षा करना

लड़कियांे को सिखा रही आत्मरक्षा करना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसाशहर की बेटियां आत्मरक्षा करने और आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होने लगी हैं। वे बॉक्सिंग के पंच सीखने और जूडो कराटे के जरिए अपने लेवल के लड़कों को पटखनी भी देने लगी हैं। यह 23 वर्षीय मनीषा कक्कड़ के प्रयासों से हो रहा है। मनीषा उन्हें कभी पुलिस लाइन के मैदान में तो कभी खेल स्टेडियम में कैंप लगवा कर बॉक्सिंग कोच के जरिए ट्रेनिंग दिलाने में अहम रोल अदा करती हैं। इसके अलावा झु़ग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले परिवारों की स्कूल जाने वाली लड़कियों को पढ़ा कर उन्हें स्कूल भेजने में भी भूमिका अदा कर रही हैं।

सीडीएलयू में एमसीए फाइनल की छात्रा मनीषा कक्कड़ एक साधारण से परिवार से है। उनके पिता एक छोटे से दुकानदार हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी उम्र की मनीषा का एक छोटा भाई भी है। वर्ष 2011 से मनीषा ने जूडो कराटे की ट्रेनिंग शुरू की और उसमें पारंगत होने के बाद खुद अन्य लड़कियों को बॉक्सिंग के पंच सीखने के लिए उत्साहित करने लगी ताकि स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी जाते वक्त रास्ते में बुरी नियत से देखने वालों को जरूरत पड़ने पर सबक सिखा सकें। एकला चलो रे की नीति पर चली तो बाद में कारवां बनता गया। सर्व धर्म एकता सोसायटी की सदस्य बन गई अौर उसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलाना शुरू कर दिया। इस संबंध में हस्ताक्षर वैन भी चलाई गई जो सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पानीपत और नारनौल तक गई और लोगों के हस्ताक्षर करवाते हुए बेटी बचाओ अभियान को सार्थक किया। वूमेन डेडिकेशन पत्रिका भी शुरू की

महिलाओं को समर्पित पत्रिका वूमेन डेडिकेशन की भी शुरुआत की। पत्रिका के जरिए लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षा के बारे में जागरूक करने वाली सामग्री प्रकाशित की जाती है।

आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखे

मनीषाकक्कड़ कहती हैं कि लिंगानुपात मामले में 1000 लड़कों के मुकाबले 999 लड़कियां होने से सिरसा वैसे तो अव्वल है ही। लेकिन प्रयास है कि लिंगानुपात मामले में सिरसा शत प्रतिशत आगे रहे। यहां की सभी लड़कियां स्वयं को सुरक्षित समझने के लिए आत्मसुरक्षा के गुर सीखे और खूब पढ़-लिख कर आत्मनिर्भर बने।

मनीषा कक्कड़

सिरसा। लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखातीं मनीषा कक्कड़।

खबरें और भी हैं...